हमारी जिंदगी में हर व्यक्ति की भूमिका एक जैसी नहीं होती। कुछ लोग हमारी कामयाबी के लिए अपना सब कुछ लगा देते हैं, कुछ हमारी तरक्की को सीमित देखना चाहते हैं और कुछ हमारी सफलता से खुश नहीं होते। ऐसे लोगों को पहचानना और अपने समय का सही इस्तेमाल करना ही जिंदगी की बड़ी सीख है।
“ज़िंदगी में तीन तरह के लोग”
मेरे दोस्तों!
दुनिया में तीन तरह के लोग होते हैं।
नंबर 1 — वे लोग, जो चाहते हैं कि तुम किसी भी तरह कामयाब हो जाओ।
वे अपनी ख्वाहिशों और अपनी ज़रूरतों को भूलकर तुम्हारी ज़रूरतों को पूरा करने में लगे रहते हैं। तुम्हें आगे बढ़ाने के लिए कभी अपनी खुशियों का त्याग करते हैं, तो कभी अपनी इच्छाओं को पीछे छोड़ देते हैं।
वे कौन हैं?
माता-पिता ही वह हस्ती हैं, जो दिल से चाहते हैं कि उनकी औलाद उनसे भी ज्यादा तरक्की करे, उनसे भी ज्यादा नाम कमाए और जिंदगी में उनसे भी आगे बढ़े।
नंबर 2 — वे लोग, जो चाहते हैं कि तुम कामयाब तो हो, लेकिन उनसे कम।
ऐसे लोग अक्सर हमारे रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में दिखाई देते हैं। हर कोई तुम्हारी कामयाबी से खुश हो, यह जरूरी नहीं। कुछ लोग चाहते हैं कि तुम आगे बढ़ो, लेकिन उनकी नजर में तुम उनसे आगे न निकलो।
इसलिए जिंदगी में हर किसी से अपनी तुलना करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए।
नंबर 3 — वे लोग, जिन्हें तुम्हारा आगे बढ़ना ही पसंद नहीं।
ऐसे लोग चाहते हैं कि तुम्हें कामयाबी न मिले। उन्हें तुम्हारी तरक्की, तुम्हारी खुशियाँ और तुम्हारा आगे बढ़ना अच्छा नहीं लगता।
ऐसे लोग कभी-कभी हमारे करीबी रिश्तों में भी हो सकते हैं और कभी हमारे बाहर के लोग भी।
लेकिन दोस्तों, इन तीनों तरह के लोगों के बीच रहते हुए हमें एक बात का फैसला खुद करना होगा—
हमें अपनी जिंदगी में मिले हुए समय का इस्तेमाल कैसे करना है?
जिंदगी हमें बार-बार मौके नहीं देती। कभी-कभी जिंदगी में अपने आपको सँवारने और अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए एक-दो बड़े मौके ही मिलते हैं। अगर हम उन मौकों को गँवा दें, तो बाद में पछतावे के सिवा कुछ नहीं बचता।
इसलिए किसी की तरक्की देखकर परेशान होने के बजाय अपनी जिंदगी बनाने पर ध्यान दें।
पढ़ें, खूब पढ़ें, सीखें और लगातार आगे बढ़ें।
अपने माता-पिता की कद्र करें, उनका सम्मान करें और उनकी उन कुर्बानियों को याद रखें, जो उन्होंने आपकी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए दी हैं।
और सबसे जरूरी बात—
समय बहुत कीमती है।
इसे शिकायतों में नहीं, अपनी कामयाबी की तैयारी में लगाइए।
क्योंकि जिंदगी बदलने के लिए कभी-कभी एक सही फैसला ही काफी होता है।
ज़रूरी गुज़ारिश _
अगला भाग पढ़ने के लिए हमारे facebook अकॉउंट को Follow कर के हमें अपनी हिम्मत और हौसला दें 'और हमारे क़लम को और मज़बूत करें।
आप का एक follow हमारे लिए बहुत ही बड़ी प्रेरणा है।
Who truly belongs to you, and which path should you follow? Three types of people in life.
My friends!
There are three types of people in the world.
Number 1 — Those who want you to succeed, no matter what.
Setting aside their own desires and needs, they dedicate themselves to fulfilling yours. To help you move forward, they often sacrifice their own happiness and leave their personal wishes behind.
Who are they?
They are our parents.
Parents are the ones who genuinely desire for their children to progress further than they did, earn greater renown, and surpass them in life.
Number 2 — Those who want you to succeed, but not as much as them.
Such people are often found among our relatives and those around us. Not everyone will be happy about your success. Some people want you to progress, but only up to a point—they do not want you to surpass them.
That is why, instead of comparing yourself to everyone else, you should focus on your own goals.
Number 3 — Those who do not like to see you progress at all.
Such people do not want you to succeed. They dislike your progress, your happiness, and your advancement.
These people can sometimes be found within our close circles or among those outside our immediate sphere.
But friends, while living amidst these three types of people, we must make a decision for ourselves—
How do we want to utilize the time we have in life?
Life does not offer us endless opportunities. Sometimes, we get only one or two major chances to shape our lives and reach our destination. If we squander those opportunities, nothing remains but regret.
Therefore, instead of feeling troubled by someone else's progress, focus on building your own life.
Read—read extensively—learn, and keep moving forward. Value your parents, respect them, and remember the sacrifices they have made to make your life better.
And most importantly—
Build a life so strong that, in the future, you do not need to covet anyone else's wealth or share; instead, stand on your own two feet and be of service to others.
Time is precious.
Do not waste it on complaints; invest it in preparing for your success.
Because sometimes, just one right decision is enough to change your life.

0 Comments
Hello guys, let me know how the post is. And do share it among your friends. Thank you,
हेलो दोस्त , पोस्ट कैसी लगी ज़रूर बताएं, और अपने दोस्तों में ज़रूर शेयर करदें. धन्यवाद I